करोड़पति है राजस्थान के नए CM (भजन लाल शर्मा), कैसे बने मुख्यमंत्री, जानें यहां
राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। अब राजस्थान में मुख्यमंत्री की कमान (भजन लाल शर्मा) को हाथों सौंपी गई है। विधायक दल की बैठक में मंगलवार को भजन लाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री चुना गया है।
सांगानेर से विधायक हैं (भजन लाल शर्मा)
भजन लाल शर्मा बीजेपी के काफी सक्रिय नेताओं में से एक माने जाते हैं। मूलरुप से भजन लाल शमा भरतपुर के रहने वाले हैं। ये काफी लंबे समय से संगठन में कार्यरत थे। राजस्थान में वो सांगानेर सीट से पहली बार विधायक बने है। इसी के साथ वो राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं।
करोड़पति नेता है (भजन लाल शर्मा)
भजन लाल शर्मा राजस्थान में करोड़पति नेताओं में से एक भजन हैं। इनके नेटवर्थ की बात करें तो इनके पास कुल 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख है। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्योरे से हलफनामे के मुताबिक, राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा की कुल नेटवर्थ 1,15,000 रुपये कैश है, जबकि विभिन्न बैंकों मं उनके अकाउंट में करीब 11 लाख रुपये डिपॉजिट हैं।
भजन लाल शर्मा के पास तीन तोला सोना
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा के पास तीन तोला सोना है जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये है। उन्होनें शेयर, बॉन्ड्स में कोई निवेश नहीं किया है, लेकिन इनके पास LIC और HDFC LIFE की दो इंश्योरेंस पॉलिसियां हैं, जो कि 2,83,817 रुपये की हैं। इसके अलावा उनके पास एक टाटा सफारी है जिसकी कीमत हलफनामे के मुताबिक 5 लाख रुपये बताई गई है, इसके अलावा उनके पास एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल है, जो 35,000 रुपये कीमत की है।