Nainital NewsHighlight

आवारा पशुओं का आतंक, किसानों ने लगाई जिला प्रशासन से मदद की गुहार

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के किसानों ने आज एसडीएम कार्यालय के बाहर आवारा जानवरों द्वारा किए गए नुकसान को लेकर प्रदर्शन किया।

आवारा पशुओं का आतंक

मंगलवार को गौलापार क्षेत्र के किसान एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों का कहना है कि प्रशासन शहरों से जानवरों को उठाकर ग्रामीण इलाकों में छोड़ रहा है। पिछले एक महीने से ग्रामीण इलाकों में अचानक जानवरों की संख्या में इजाफा हुआ है। पशुओं ने क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ है।

किसानों ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार

किसानों का कहना है कि आवारा पशु खेत में लगी फसलों को तहस नहस करने के साथ ही जनहानि भी पहुंचा रहे हैं। किसानों ने कहा आए दिन जानवरों के चलते दुर्घटनाएं हो रही है इसके साथ ही जानवरों द्वारा हमले भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें