कौन है (MOHAN YADAV)? छात्र नेता से लेकर MP के CM बनने तक का सफर, जानें यहां
बीजेपी से मोहन यादव (MOHAN YADAV) को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इसके साथ ही वो शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। आइये जानते हैं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (MOHAN YADAV) के बारे में विस्तार से।

बीजेपी के अनुभवी नेता है मोहन यादव (MOHAN YADAV)
मध्य प्रदेश उज्जैन के रहन वाले मोहन यादव (MOHAN YADAV)एक अनुभवी नेता है। इनका जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद्र और माता का नान लीलाहबाई यादव है। उनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है। मोहन यादव ने एमबीए, एलएलबी व पीएचडी कर रखी है। साथ ही वे कारोबार और कृषि से भी जुड़े है। मोहन यादव के दो बेटे और एक बेटी है।

(MOHAN YADAV) का राजनीति में कदम
नवनियुक्त सीएम मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविघालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। 1982 में मोहन यादव माधव विज्ञान महाविघालय में छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में माधव विज्ञान महाविघालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं।1984 में मोहन यादव ने एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। 1988 में वे अखिल भारतीय विघार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और सन 1991-92 म परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। 1993-95 में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाहक, सायं भाग नगर कार्यवाह और 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे हैं।
मोहन यादव ने 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाई। 1998 मे उन्हें पश्चिम रेलवेबोर्ड की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया। इसके बाद उन्होने संगठन में अलग-अलग पदों में काम किया है।
2004-2010 के बीच वह उज्जैन विका प्राधिकरण के अध्यक्ष रहें। 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष( कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी बनें।

2013 में बने विधायक
पहली बार 2013 में वह मोहन यादव विधायक बने। 2018 में भी पार्टी ने उनपर भरोसा किया और वह चुनाव जीतने में सफल रहे। 2020 में जब बीजेपी की सरकार बनी तो वे शिवराज की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बने।