National

RBI ने दी चेतावनी, लोन माफी से जुड़े विज्ञापन से हो सकता है नुकसान, पढ़े पूरी खबर

RBI ने अपने ग्राहको को चेतावनी दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को कर्ज माफी की पेशकश करने वाले भ्रामक विज्ञापनों को लेकर आगाह किया है। आरबीआई ने कहा कि जनता को प्रिंट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले लोन माफी से जुड़े मिसलीडिंग विज्ञापनों से नुकसान हो सकता है। ऐसे में आरबीआई ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि ऐसे भ्रामक विज्ञापन लोगों को उधार लेने के लिए लुभाते हैं।

RBI ने अपने बयान में कहा कि ये संस्थाएं प्रिंट मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसे कई अभियानों को सक्रिय रुप से बढ़ावा दे रही है। इन संस्थाओं द्वारा बिना किसी अधिकार के ऋण माफी प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सेवा कानूनी शुल्क वसूलने की भी खबरे हैं।

झूठे व भ्रामक अभियानों का शिकार न बनें

केंद्रीय बैंक ने कहा कुछ जगहों पर कुछ लोगों द्वारा कर्ज माफी की पेशकश से संबंधित अभियान चलाए जा रहे हैं, जो अपने अधिकारों को लागू करने में बैंकों की कोशिशों को कमजोर करते हैं। आरबीआई ने कहा, ऐसी संस्थाएं गलतबयानबाजी कर रही हैं कि बैंकों सहित वित्त संस्थाओं का बकाया चुकाने की जरुरत नहीं है। ऐसी गतिविधियां वित्त संस्थाओं की स्थिरता और सबसे ज्यादा जमाकर्ताओं के हित को कमजोर करती है। आरबीआई ने साफ कहा कि ऐसी संस्थाओं के साथ जुड़ने से सीधे तौर पर वित्तीय नुकसान हो सकता है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता को आगाह किया जाता है कि वे ऐसे झूठे व भ्रामक अभियानों का शिकार न बनें और ऐसी घटनाओं की शिकायत कानून प्रवर्तन एजेंसियों से करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें