Big NewsDehradun News

इन्वेस्टर्स समिट का एक्ज़ीबिशन एरिया सोमवार को भी खुला रहेगा, आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एक्ज़ीबिशन एरिया को सीएम धामी के निर्देश पर दो दिनों के लिए आम जनता के लिए खोला गया है। रविवार को इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन को देखने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद एफआरआई स्थित “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” को रविवार को स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खोला गया था। रविवार को यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्कूली बच्चों के साथ आम जनता भी एग्जीबिशन एरिया को देखने के लिए पहुंची।

dehradun

सोमवार को भी खुला रहेगा एक्ज़ीबिशन एरिया

एफआरआई स्थित “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” सोमवार को भी स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए खुला रहेगा। रविवार को बड़ी संख्या में एफआरआई पहुँचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टाल्स का भ्रमण कर उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को क़रीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।

dehradun

एक्ज़ीबिशन एरिया में ये है खास

बता दें कि एक्ज़ीबिशन एरिया में स्टाल्स पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तकला, हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें