Dehradun NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : बदमाशों को चोरी का वाहन उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें से दो मुख्य आरोपी हैं। जबकि सात आरोपियों ने बदमाशों की मदद की थी।

वाहन उपलब्ध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान चंदन कुमार (19) उर्फ सुजीत पुत्र राम प्रसाद पासवान निवासी बिहार को प्रेम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बदमाशों को घटना में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की व्यवस्था कराई थी। आरोपी अकबर से पूछताछ में चन्दन का नाम प्रकाश में आया था।

परिचित के कहने पर दिया था घटना को अंजाम

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक घटना से पहले प्रिंस और अभिषेक के साथ चंदन 10 दिन तक सेलाकुई में उनके किराए के कमरे में भी रुका था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना में अंजाम देने की योजना के बारे में बताया था।

पहचान छुपाकर साथियों से मिलने पहुंचा था आरोपी

जलील सुभानी ने ही चंदन को एक कार और दो मोटरसाइकिलो की व्यवस्था करने को कहा था। जिसके बाद चंदन ने गाडी की व्यवस्था की थी। चंदन ने पूछताछ में बताया कि वो आज भी जलील उर्फ कॉम्बो के कहने पर अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए पहुचंहा था। लेकिन पुलिस ने उसके दबोच लिया।

ये है पूरा मामला

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

घटना के दिन से ही दून पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए है और लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें