Dehradun NewsHighlight

CM ने जाना स्वतंत्रता सेनानी का हाल, सेनानी ने PM को लिखवाई चिठ्ठी, बताई अंतिम इच्छा

उत्तरकाशी के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी चिंद्रिया लाल इन दिनों दून अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में जाकर उनका हाल जाना।

सीएम ने जाना स्वतंत्रता सेनानी का हाल

बता दें 100 वर्षीय चिंद्रिया लाल के शरीर में इंफेक्शन हो गया था। जिसके बाद से दून अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रविवार को सीएम धामी ने दून अस्पताल में जानकार उनका हाल जाना। इस दौरान उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

पीएम मोदी को बताई अंतिम इच्छा

स्वतंत्रता सेनानी चिंद्रिया लाल ने अपने बेटे चिरंजीव से प्रधानमंत्री मोदी को चिठ्ठी लिखवाकर अपनी अंतिम इच्छा बताई है। उन्होंने चिठ्ठी में लिखवाया केंद्रीय और राज्यों की शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में आजादी का इतिहास और सेनानियों की जीवनी को प्रमुखता देने के साथ ही भूखंड आवंटित किया जाए।

दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल स्थापित करने की मांग

स्वतंत्रता सेनानी ने कहा कि दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल और सेनानी सदन स्थापित किया जाए। इसके साथ ही केंद्रीय व राज्य सेवाओं में 10 फीसदी लंबवत आरक्षण तीसरी पीढ़ी तक लागू किया जाए।

स्वतंत्रता सेनानी ने कहा केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में गठित की गई एमिनेंट कमेटी में प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को वयोवृद्ध सेनानियों की जगह शामिल करने की मांग की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें