Big NewsDehradun News

कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कह दिया ये

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद धीरज साहू पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है धीरज साहू के घर से बरामद हुए 200 करोड़ ही भ्रष्टाचार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि धीरज साहू कांग्रेस का एटीएम है

इंडियन नेशनल करप्शन अब से कांग्रेस की नई परिभाषा

महेंद्र भट्ट ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेताओं के पूर्व में उजागर हुए घोटालों की जानकारी देते हुए कहा कि अब इंडियन नेशनल कांग्रेस की परिभाषा बदल गई है। उन्होंने कहा कि आईएनसी की नई परिभाषा अब से इंडियन नेशनल करप्शन है।

प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई पीएम मोदी की गारंटी

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गिनाई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाना पीएम मोदी की गारंटी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों का पैसा पैसा गरीबों की जेब में जाना पीएम मोदी की गारंटी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें