Uttarakhand Chamoli NewsHighlight
जोशीमठ-औली मार्ग पर फिसली दिल्ली के पर्यटकों की कार, बाल बाल बचे

प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही पहाड़ी मार्गों में पाला जमने लगा है। पाला जमने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें होने लगी है। जोशीमठ-औली मार्ग पर पर्यटकों की कार पाले में फिसल गई।
जोशीमठ-औली मार्ग पर फिसली पर्यटकों की कार
जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली के कुछ पर्यटक औली से लौट रहे थे। कवांण बैंड से टीवी टावर के बीच सड़क पर पाला जमा देखा तो चालक ने पर्यटकों को उतारने के बाद कार को आगे बढ़ाया। तभी कार पाले में फिसलते हुए सड़क से नीचे की ओर चली गई और पत्थर पर अटक गई।
जोशीमठ भू-धंसाव के बाद से बंद है रोपवे का संचालन
गनीमत रही हादसे में किसी पर्यटक को चोट नहीं आई। बता दें जोशीमठ से औली जाने के लिए अधिकांश पर्यटक रोपवे का प्रयोग करते थे। लेकिन जोशीमठ भू-धंसाव के बाद से रोपवे का संचालन बंद पड़ा है जिससे सभी पर्यटक वाहन से ही औली पहुंच रहे हैं।