Dehradun NewsBig News

POP के दौरान IMA में बिना पास के मिला संदिग्ध युवक, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

आईएमए में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सेवा के लिए 343 सैन्य अफसर तैयार हो गए हैं। कार्यक्रम के दौरान परेड देखने के लिए आर्मी यूनिफॉर्म में एक संदिग्ध युवक घुस गया। जिसे मिलिट्री इंटेलिजेंस ने हिरासत में ले लिया है।

POP के दौरान IMA में घुसा संदिग्ध युवक

युवक की पहचान मुद्दसर अली (22) पुत्र सैयद मोहम्मद मुद्दसर अली निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सीडीएस की तैयारी कर रहा है। पिछले लम्बे समय से वो पासिंग परेड देखना चाहता था। इसलिए वो बिना पास के ही परेड देखने पहुंच गया। बता दें युवक ने आर्मी की यूनिफॉर्म और जूते भी पहने हुए थे।

युवक से जारी है पूछताछ

युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास परेड के लिए कोई भी आधिकारिक पास नहीं था। युवक ने पूछताछ में बताया कि वो हाल में में डीएल रोड स्थित राधे बॉयज हॉस्टल में रह रहा है। फिलहाल पकड़े गए युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पण्डितवाड़ी पुलिस को सौंप दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें