HighlightUdham Singh Nagar News

रुद्रपुर : बुजुर्ग महिला ने लगाया मौत को गले, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर में एक बुजुर्ग महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग महिला ने लगाया मौत को गले

बुजुर्ग महिला की पहचान इंदू (60) पत्नी रामप्रीत निवासी ग्राम संपतपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नरपतनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने बगीचे में पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटकी हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की सूचना बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार एसआई मुकेश मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें