Dehradun NewsBig News

चाय बनाते हुए महिला की साड़ी में लगी आग, बुरी तरह झुलसी, अस्पताल में चल रहा इलाज

ऋषिकेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह तड़के एक महिला की चाय बनाने के दौरान साड़ी में आग लग गई। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाय बनाते हुए महिला की साड़ी में लगी आग

हादसा गुरुवार सुबह का है। बताया जा रहा है यसोदा चमोली पत्नी मुरलीधर निवासी गंगा नगर के घर में पुताई का काम चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने एक कमरे में ही रसोई और अन्य कमरों का भी सामान रखा हुआ था। यसोदा सुबह कमरे में चाय बनाने के लिए गई। इस दौरान उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली।

बुरी तरह झुलसी महिला

महिला जैसे ही कुछ समझ पाती पूरे कमरे में आग फैल गई। आग लगने से महिला भी बुरी तरह झुलस गई। जानकारी के अनुसार महिला की कमर और पैर का पूरा हिस्सा चपेट में आ गया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी।

एम्स अस्पताल में महिला का इलाज

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। महिला के परिजन पीड़िता को लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें