Big NewsPauri Garhwal News

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा से तीन के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है ट्रक अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक

हादसा तीनधारा और बछेलीखाल के बीच का बताया जा रहा है। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों का विवरण

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राकेश सिंह (34) पुत्र उमेद सिंह निवासी टिहरी और रविंद्र लाल (26) पुत्र राकेश लाल निवासी श्रीनगर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें