Big NewsHaldwani NewsNainital News

रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था युवक, होटल के कमरे में मिली लाश

नैनीताल के हल्द्वानी में एक युवक रोजगार की तलाश में आया था। युवक का शव होटल के कमरे में मिलने सेहड़कंप मच गया। युवक की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम है।

होटल के कमरे में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप

रोजगार की तलाश में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आए एक युवक का शव होटल के एक कमरे में पड़ा हुआ मिला। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विकास मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था।

रोजगार की तलाश में उत्तराखंड आया था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक युवक रोजगार की तलाश में ही हल्द्वानी आया था। हल्द्वानी में युवक रोडवेज की स्थित अलंकार होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि युवक की बहन ने उसे कई बार फोन किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

भाई के फोन ना उठाने के कारण बहन ने होटल में फोन किया और उसके बारे में पूछा। इसके बाद होटल स्टाफ ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वो बेहोश पड़ा हुआ था। होटल कर्मचारी युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत के खबर मिलने के बाद पिरजनों में कोहराम मच गया है। युवक की बहन ने बताया कि वो रोजगार की तलाश में घर से निकला था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें