Dehradun NewsHighlight

Investor Summit: FRI पहुंचे सीएम धामी, तैयारियों का लिया जायजा, मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आठ और नौ दिसम्बर को एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन

सीएम धामी ने इस अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें। सीएम ने कहा कि सड़कों और सौन्दर्यीकरण के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। अभी तक ढ़ाई लाख करोड़ रुपये से अधिक के करार हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों के रोजगार में आएंगी वृद्धि

सीएम धामी ने कहा कि निवेश करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में निवेश आने से स्थानीय लोगों के रोजगार में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में ऐसे करारों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है जिनसे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें