Almora NewsBig News

घर से स्कूल के लिए निकली थी किशोरी, अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा में घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज की थी।

स्कूल के लिए निकली थी किशोरी

घटना चार दिसंबर की है। सल्ट ब्लॉक की 13 वर्षीय छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वो देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो किशोरी के परिजनों ने उसकी छानबीन शुरू की। किशोरी का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू की।

अपहरण कर किया दुष्कर्म

अल्मोड़ा पुलिस ने आरोपी सरोज कुमार (28) निवासी पौड़ी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही किशोरी को भी आरोपीके चंगल से मुक्त कराया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक ने उसे स्कूल जाते समय उसका अपहरण कर लिया और उसे पौड़ी ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

मामले को लेकर एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी को पौड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें