Dehradun NewsBig News

इंवेस्टर्स समिट को लेकर पुलिस मुस्तैद, 600 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा के लिए तैनात

राजधानी देहरादून में आगामी आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। समिट को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

इंवेस्टर्स समिट को लेकर पुलिस मुस्तैद

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि सीएम धामी ने राज्य के औद्योगिक विकास के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है। इसके लिए कई महीनों से व्यापक तैयारियां चल रही थीं। अंतिम कार्यक्रम आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में होगा। जिसमें देश-दुनिया से बड़ी संख्या में उद्योगपति आएंगे।

600 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा के लिए तैनात : DGP

प्रधानमंत्री मोदी खुद समिट के उद्घाटन के लिए देहरादून आएंगे। जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में पहुंचेंगे। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा ‘हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 600 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे’। हमने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी बैठकें की हैं’।

देश-विदेश के नामी उद्योगपति पहुंचेंगे देहरादून

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि “मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिकल्पना के अनुसार इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।” बता दें समिट में अडानी, अंबानी, बिड़ला समेत देश-विदेश के नामी उद्योगपति देहरादून पहुंचेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें