Big NewsDehradun News

झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड बनेगी फोरलेन, केंद्र ने 715.97 करोड़ की दी मंजूरी

केंद्र से उत्तराखंड को एक और बड़ी सौगात मिली है। झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए केंद्र से 715.97 करोड़ को स्वीकृति मिल गई है।

झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड बनेगी फोरलेन

देहरादून की 12.17 किमी लंबाई की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड को फोरलेन बनाने को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 715.97 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है।

शहर के लिए बाईपास के रूप में कार्य करेगी ये सड़क

झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड को मंजूरी मिलने पर सीएम धामी ने कहा कि ये सड़क देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगी। इस से देहरादून में भीड़भाड़ कम होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस सड़क के निर्माण से देहरादून में आवागमन आसान होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें