Big NewsDehradun News

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि आज, सीएम धामी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

“भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

सीएम धामी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें