गैस चैंबर बनी दिल्ली नहीं हो रही साफ, देश के अन्य शहरों का भी बुरा हाल, देखें लिस्ट

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। महीनों से गैस चैंबर बनी दिल्ली में सुधार लाने के लिए किए जा रहे प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, 5 दिसंबर सुबह तक दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई 380 दर्ज किया गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। बीते सोमवार की सुबह दिल्ली में एक्यूआई 310 था, जिसके बाद काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 341, आजीआई ए.रपोर्ट पर 316, द्वारका सेक्टर 8 में 344, लोधी रोड में 236, जहांगीरपुरी में 327, रोहिणी में 316 और वजीरपुर में एक्यूआई 320 दर्ज किया गया है।
क्या होता है AQI
बता दें कि शूय और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम. 201 और 300 के बीच खराब 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। इन मानकों के मुताबिक, किसी क्षेत्र के एक्यूआई स्तर को बांटा जाता है और मानकों का ध्यान रखा जाता है।
कई शहरों की हवा खराब
बेगुसराय,बिहार 446
सहरसा, बिहार 358
कटिहार, बिहार 333
सुरत,गुजरात 332
दिल्ली 310
भागलपुर, बिहार 304
हनुमानगढ़, राजस्थान 304
पुर्णिया,बिहार 294
छपरा, बिहार 275
पटना, बिहार 272