हार के बाद इंडिया गठबंधन की कांग्रेस को सलाह, राहुल लड़े यूपी से चुनाव

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल दल ही उस पर सवाल उठा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी यूपी में चुनाव हारने के बाद दक्षिण भारत में सक्रिय हो गए हैं। इससे कांग्रेस की पकड़ हिन्दी बैल्ट में कमजोर पड़ने लगी है। इस गठबंधन में शामिल सीपीएम के नेता एमवी गोविंदन ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होनें कहा कि केरल में बीजेपी नहीं है। राहुल गांधी को बीजेपी के खिलाफ चुनाव में उतरना चाहिए ना कि एलडीएफ के खिलाफ।
सीपीए नेता ने क्या कहा
वहीं सीपीए नेता ने कहा कि कोई भी कॉमन सेंस वाला व्यक्ति समझ जाएगा कि राहुल गांधी को अगला चुनाव वायनाड से नहीं लड़ना चाहिए। इससे कांग्रेस पार्टी की हिंदी पट्टी में पकड़ कमजोर होगी। उन्होनें कहा कि यदि राहुल गांधी केरल से चुनाव लड़ेंगे तो इससे संकेत जाएगा कि राहुल बीजेपी नहीं बल्कि बाम दलों के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर उन्होनें रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी।
कई दलों ने कांग्रेस पर हमला बोला
वहीं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीपीएम समेत कई दलों ने कांग्रेस पर हमला बोला है। गोविंदन का कहना है कि केरल में मुस्लिम लीग का कांग्रेस को समर्थन रहा है। उनके समर्थन के बिना कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती है इसलिए वह केरल में आई है। इससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस का हिंदी राज्यों में उतना प्रभाव नहीं रहा है।