UttarakhandHighlight

इस दिन होगी JE भर्ती परीक्षा, आठ दिसंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

लोक सेवा आयोग JE भर्ती परीक्षा 23 से 27 दिसंबर तक करने जा रहा है। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थियों के लिए आठ दिसंबर को वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

23 दिसंबर से होगी JE भर्ती परीक्षा

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 27 दिसंबर को 14 शहरों में अलग-अलग केंद्रों पर होगा। उन्होंने बताया यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर लाना प्रतिबंधित है।

परीक्षा कार्यक्रम जारी

जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर को पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी, दूसरी शिफ्ट में सामान्य अंग्रेजी, 24 दिसंबर को पहली शिफ्ट में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरी शिफ्ट में द्वितीय प्रश्नपत्र, 26 दिसंबर को पहली शिफ्ट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम, दूसरी शिफ्ट में द्वितीय पेपर होगा। वहीं 27 दिसंबर को इलेक्ट्रिक, एग्रीकल्चर इंजीनियर प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी शिफ्ट में द्वितीय पेपर करवाया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें