Big NewsDehradun News

ट्रेन के टॉयलेट में मिला बच्चा, मासूम के लिए मसीहा बना दून का मुस्लिम परिवार

देहरादून आ रही एक ट्रेन के टॉयलेट में एक पांच महीने का बच्चा मिला है। जिसके लिए देहरादून का एक मुस्लिम परिवार मसीहा बनकर सामने आया है। परिवार ने ना केवल बच्चे की जान बचाई है। बल्कि बच्चे को अपने साथ लेकर घर गए।

ट्रेन के टॉयलेट में मिला पांच महीने का बच्चा

देहरादून आ रही एक ट्रेन के टॉयलेट में एक पांच महीने का बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला है। दून के एक मुस्लिम परिवार को ये बच्चा मिला। परिवार इस बच्चे को अपने साथ अपने घर ले आया। परिवार का कहना है कि उन्हें इसके माता-पिता का इंतजार है।

दून का मुस्लिम परिवार बच्चे के लिए बना मसीहा

ट्रेन के टॉयलेट में लावारिस हालत में मिले इस बच्चे चे लिए देहरादून के जीएमएस रोड व्योमप्रस्थ का रहने वाला परिवार मसीहा बनकर सामने आया। व्योमप्रस्थ निवासी फर्नीचर व्यवसायी फैयाज अहमद का परिवार इस बच्चे को अपने घर ले आया है। उनका कहना है कि अगर इसके परिजन नहीं मिलते तो वो इस बच्चे को पाल लेंगे। हालांकि परिवार ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दे दी है। लेकिन अब तक बच्चे का वारिस सामने नहीं आया है।

टॉयलेट की गंदगी में पड़ा खेल रहा था बच्चा

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को फैयाज अहमद का परिवार ज्वालापुर से देहरादून वापस लौट रहा था। इस दौरान उनके परिवार की एक महिला टॉयलेट गई। उसने टॉयलेट में देखा कि एक करीब पांच से छह महीने का बच्चा गंदगी में पड़ा हुआ है। उसने तुरंत बच्चे को वहां से उठाया और पूरे कोच में सभी यात्रियों से इसके माता-पिता के बारे में पूछा लेकिन कोई भी सामने नहीं आया। इस दौरान देहरादून स्टेशन भी आ गया। परिवार इस बच्चे को अपने साथ घर ले आया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें