गलियों और सड़कों से NON-VEG के ठेले हटाओ, बीजेपी के नेता बालमुकुंद का विधायक बनते ही एक्शन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। बीजेपी ने वहीं बहुमत से जीत हासिल की है। प्रदेश में रिवाज कायम रहते हुए राज बदल गया है। 199 सीटों में बीजेपी को 115 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस केवल 69 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। इन सीटों में एक सीट हवा महल इलाके की है, जहां से बालमुकुंद ने कांग्रेस के प्रत्याशी को मात दी है। अब बालमुकुंद विधायक पद की शपथ लेने से पहले ही एक्शन में आ गए हैं।
गलियों और सड़को से नॉन वेज के ठेले हटाओ
सोमवार की सुबह बालमुकुंद ने एक अधिकारी को फोन किया और कहा कि उनके इलाके से सभी गलियों और सड़को से नॉन वेज के ठेले हट जाने चाहिए। उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर कोई भी नॉन वेज फूड नहीं बेचा जाना चाहिए और शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी ने बोला हमला
इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि, ये भाजपा की सबका साथ- सबका विकास की सच्चाई है, भाजपा के राजस्थान से नवनिर्वाचित विधायक महोदय को नॉन वेज दुकानों से इतनी परेशानी है कि अपने शपथ लेने से पहले चिंता दुकानों को बंद करवाने की है। उन्होनें कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे जनप्रतिनिधियों पर लगाम लगायेंगे? बता दें कि नवनिर्वाचित विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।