Haridwar NewsBig News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार के मंगलौर कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं महिला का पति भी मौके से फरार है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

घटना सोमवार की है। मृतका की पहचान सोनिया पत्नी अशरद निवासी मंगलौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मंगलौर सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव पंखे से लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो शव पलंग पर मिला।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

महिला के परिजनों ने विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बता दें विवाहिता की शादी पांच साल पहले हुई थी। मृतका का पति भी मौके से फरार है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें