Nainital NewsHighlight

गौला नदी में अभी तक नहीं हुआ खनन शुरू, राज्य सरकार को हो रहा करोड़ों का नुकसान

हल्द्वानी की गौला नदी में खनन शुरू न होने से राज्य सरकार को रोजाना करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। जिसे लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत अब गंभीर नजर आ रहे हैं। ऐसे में गौला नदी से उपखनिज की निकासी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार को हुआ करोड़ों का नुकसान

बता दें राज्य सरकार को गौला नदी से रोजाना करोडों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। खनन शुरू न होने के चलते सरकार को नुकसान हो रहा है। ऐसे में गौला खोलने को लेकर तैयारियां चल रही है। बताया है रहा है वन निगम द्वारा संचालित तोल कांटों में भी कुछ दिक्कतें आ रही थी। जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उपखनिज की निकासी जल्द शुरू होने की उम्मीद

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि जिला खनन समिति ने भी इस संबंध में बैठकें की हैं। खनन से जुडी जो भी तकनीकी दिक्कतें हैं उनको दूर करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द गौला नदी में खनन शुरू किया जाए ताकि सरकार को राजस्व मिल सके। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर खनन कारोबार से जुड़े हर तबके को राहत मिल सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें