Dehradun NewsBig News

सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। सोमवार को होने वाली इस बैठक में राज्य में आने वाली आपदाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज सहित अन्य मंत्री मौजूद हैं।

सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक

कैबिनेट बैठक में प्रदेश में आने वाली आपदाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में हुए सुरंग हादसे के बाद से प्रदेश में आने वाली आपदाओं के मुद्दें ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि आज कैबिनेट में प्रदेश में अक्सर आने वाली आपदाओं पर चर्चा की जा सकती है।

इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

इसके अलावा रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानसभा, सचिवालय समेत सभी निदेशालयों के निर्माण के लिए मास्टर प्लान का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसके साथ ही सर्विस सेक्टर पॉलिसी और कर्मचारी सेवाओं से संबंधित विभिन्न नियमावली पर भी चर्चा हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें