Nainital NewsHighlight

लावारिश पशुओं का आतंक : सांड के हमले में बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी में लावारिश पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। इस वजह से पशुओं के हमलों की घटना में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीते रविवार को मंडी पहुंचे एक बुजुर्ग किसान पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

सांड के हमले में बुजुर्ग किसान घायल

हमले में घायल बुजुर्ग की पहचान वेद प्रकाश शर्मा (77) निवासी हाथीखाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह हल्द्वानी मंडी में गेहूं के बीज और सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वह कार से उतारकर दुकान की तरफ जाने लगे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर गए।

इलाज के लिए दिल्ली में हुए भर्ती

सांड के हमले में वेद प्रकाश के बाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई और बाएं हाथ की कलाई और सिर पर भी चोट आई है। किसान के परिजनों के अनुसार दो माह पहले ही उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रारंभिक इलाज और एक्स रे कराकर परिजन घायल को इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं।

हाईकोर्ट ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश

बता दें शहर में लावारिस पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। हल्द्वानी समेत प्रदेश के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर लावारिस पशुओं को छोड़ने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर बीते दिनों हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी।

हाईकोर्ट ने सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। पशुओं के हमलों में पिछले तीन महीने में दो लोगों की मौते हो चुकी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें