Nainital NewsHighlight

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार पर बोले सुमित हृदयेश, जनता के फैसले का करते हैं सम्मान

विधानसभा चुनाव में चार राज्यों के नतीजे सामने आने के बाद से देशभर में कांग्रेस स्तब्ध है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हम जनता द्वारा किए गए फैसले का सम्मान करते हैं। हिंदी भाषी राज्यों में हो रहे नुकसान की हमें समीक्षा करनी होगी।

जनता के फैसले का करते हैं सम्मान : सुमित हृदयेश

कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने विधानसभा चुनाव नतीजे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस चुनाव नतीजों से स्तब्ध दिखाई दे रही है। सुमित हृदयेश ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि तीनों राज्यों में कांग्रेस मजबूती से सरकार बनाएगी। लेकिन हिंदी भाषी राज्यों में धार्मिक उन्माद की भावना से नतीजे बदल रहे हैं।

आलाकमान को बैठकर करनी होगी हार की समीक्षा

सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान को बैठकर हार की समीक्षा करनी होगी। वहीं तेलंगाना में सरकार बनने पर उन्होंने वहां के संगठन को बधाई दी है। उनका कहना है कि दक्षिण में कांग्रेस पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत हो रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें