Haridwar NewsHighlight

पूर्व भाजपा नेता पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट का आरोप, महिला से भी की अश्लील हरकत, केस दर्ज

पूर्व भाजपा नेता पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि पूर्व भाजपा नेता ने महिला के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व भाजपा नेता पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मायापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से अपने पति और बेटे के साथ अपने निजी वाहन से घर वापस लौट रही थी।

वाहन टकराने के कारण हुआ विवाद

रानीपुर मोड़ के पास अचानक एक दोपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिर गया। हालांकि बाइक सवार को कोई नुकसान नहीं हुआ। बावजूद इसके बाइक सवार उनका पीछा कर देवपुरा चौक तक आया और उन्हें घेरकर रोक दिया। बाइक सवार व्यक्ति विष्णु अरोड़ा और उसके साथियों ने उसके पति और बेटे को गाडी से खींचकर उनकी पिटाई की।

नशे में धुत थे आरोप

महिला ने बताया कि वो सभी लोग नशे में धुत थे। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता की। यही नहीं छीना-झपटी के दौरान उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल भी खो गया। जाते हुए आरोपियों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी।

पूर्व में भी जा चुका है आरोपी जेल

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी विष्णु अरोड़ा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी विष्णु अरोड़ा खन्नानगर गोलीकांड में जेल भी जा चुका है। गोलीकांड में वह मुख्य आरोपी था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें