National

इस बार कम पड़ेगी ठंड, भारतीय मौसम विभाग ने किया अलर्ट

भारत में आज से दिसंबर का महीना शुरु हो गया है और सर्दियों का सीजन आ गया है। उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। कोहरा भी कई जगहों पर चादर बिछा रहा है। कई इलाकों में दिन में धूप रहती है लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ने लगती है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सर्दियों को लेकर भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार इस साल सर्दियों के मुख्य महीने यानी दिसंबर 2023 से फऱवरी 2024 तक ज्यादा सर्दी नहीं पड़ेगी।

मौसम विभाग ने दिया अपडेट

IMD ने बताया कि आगामी सर्दियों के मौसम के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। सीजन के दौरान, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां सामान्य से कम अधिकतम तापमान होने की संभावना है, देश के कई हिस्सों में तापमान सामन्य से ऊपर रहने की संभावना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें