Udham Singh Nagar NewsHighlight

व्यापारियों ने लगाया दरोगा पर बदसलूकी का आरोप, कोतवाली पहुंचकर आक्रोशितों ने किया हंगामा

व्यापारियों ने रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी चौकी में तैनात दरोगा पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

व्यापारियों ने लगाया दरोगा पर बदसलूकी का आरोप

व्यापारियों में दरोगा पर चोर बोलने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि मोबाइल खरीदने का विवाद चौकी पहुंचा था। जिसे लेकर दरोगा ने व्यापारियों को चोर कहा। जिससे नाराज व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और हंगामा काटा। इस दौरान सीओ सिटी के ऑफिस में व्यापारी और दरोगा के बीच नोकझोक भी हुई।

धरने पर बैठे आक्रोशित व्यापारी

व्यापारियों ने कहा कि चोर कहने से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। इसके बाद से व्यापारी सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। मामले को लेकर दरोगा नरेंद्र का कहना है कि उनकी ओर से कोई गलती नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार सीओ सिटी अनुषा बडोला ने कहा कि दारोगा अभी नए आए हैं और ज्यादा लोगों को पहचानते नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें