Dehradun NewsHighlight

नौ दिसंबर को आयोजित होगी IMA की पासिंग आउट परेड, तैयारियां शुरू

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड आगामी नौ दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पासिंग आउट परेड के लिए अकादमी प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां शुरू

बताया जा रहा है मुख्य परेड के पहले एसीसी ग्रेजुएशन सेरेमनी, कमांडेंट परेड और अवार्ड सेरेमनी, मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीआरओ आईएमए ले. कर्नल ईशा ठकराल ने बताया कि नौ दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

POP के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पीओपी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ग्रेजुएशन सेरेमनी में आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के कैडेटों को JNU की डिग्री दी जाएगी। उसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट अकादमी का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद सात दिसंबर को कमांडेंड परेड व अवार्ड सेरेमनी और आठ दिसंबर को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया जाना है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें