Dehradun NewsHighlight

होर्डिंग टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों के घपले का आरोप, कांग्रेस नेता ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

नगर निगड पर अब होर्डिंग कंपनी को टेंडर देने में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने नगर निगम पर पिछले 10 सालों के भीतर अपनी तीन चहेती कंपनी को टेंडर देने के आरोप लगाए हैं।

होर्डिंग टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों के घपले का आरोप

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि पिछले 10 सालों के भीतर नगर निगम की ओर से अपनी तीन चहेती कंपनी को टेंडर दिए गए। इनसे करीब 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसके साथ ही नगर निगम को करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान भी हुआ है।

हाईकोर्ट के आदेश को किया गलत तरह पेश : थापर

थापर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन कंपनियों को काम देने के लिए नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेशों को भी गलत तरह से पेश किया। थापर ने नगर निगम से इस मामले में जांच कराने की मांग की है। जांच न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील करने की बात भी कही।

नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

थापर ने कहा नगर निगम को करोड़ों रुपए क हानि हुई है। निगम ने योग्य कंपनियों को काम देने से रोका है। टेंडर की शर्तों में न सिर्फ पार्टी के चयन का खेल हुआ बल्कि एक्सटेंशन के नाम पर करोड़ों रुपये के कार्य का अपने चहेतों को बिना टेंडर के ही आवंटित किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें