Haridwar NewsHighlight

किसान की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रुड़की में खेत में गन्ना काटने गए एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

किसान की संदिग्ध हालत में मौत

घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव की है। मृतक किसान की पहचान पोपिंदर (45) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार किसान बीते बुधवार को गन्ने की कटाई करने के लिए खेत पर गया हुआ था। सुबह आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने अचानक शोर सुना। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे पड़ा मिला शव

मौके पर जाकर ग्रामीणों ने देखा की पोपिंदर का शव ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि जब वह खेत पर पहुंचे उस वक्त वहां से एक व्यक्ति भागता दिखाई दिया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह गन्ने के खेत में घुसकर आंखों से ओझल हो गया। मृतक के परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सीओ बीएस चौहान का कहना है कि हत्या है या हादसा पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें