Big NewsHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी : कल होगा ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज, सीएम धामी भी करेंगे शिरकत

कल से हल्द्वानी में होने वाले ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज होगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में सीएम धामी भी शिरकत करेंगे। सीएम धामी इस महोत्सव में जिले को 713 करोड की योजनाओं की सौगात देंगे।

कल होगा ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज

ईजा बैंणी महोत्सव का आगाज कल से होगा। सीएम धामी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां एक ओर सीएम धामी इस महोत्सव में जिले को 713 करोड की योजनाओं की सौगात देंगे। तो वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे।

सीएम धामी भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

ईजा बैंणी महोत्सव के दौरान जिले की 713 करोड़ की 259 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ ही प्रभारी मंत्री सहित जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला व स्वंय सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

देखने को मिलेगी लोक संस्कृति की झलक

ईजा बैंणी महोत्सव में 13 जिलों के 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जाएगा। महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों का सजीव चित्रण दिखाया जाएगा। इसके अलावा पहाड़ी अनाज के व्यंजनों को भी प्रोत्साहन देने के लिए अम्मा की रसोई को भी प्रदर्शित किया जाएगा। ईजा बैणी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें