National

कर्नाटक में पति-पत्नी व तीन बच्चों ने कमरे में लगाई फांसी, मौत से पहले वीडियो बनाकर बताई मरने की वजह

कर्नाटक के तुमकुरु शहर से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां सदाशिवनगर इलाके में पूरे परिवार ने एक साथ सुसाइड कर लिया है। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के 5 सदस्यों ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाया। वहीं मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पीड़ित ने कर्ज का जिक्र किया है।

पीड़ित को अनुसार, कर्ज देने वाले उसके पड़ोसी थे और उसे कथित तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड में मरने वालों की पहचान गरीब साब, पत्नी सुमैया, बेटी हजीरा, बेटे मोहम्मद शाभान और मोहम्मद मुनीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

कर्ज के लिए लोग कर रहे थे प्रताड़ित

जानकारी के अनुसार, रविवार रात पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पीड़ित परिवार घर खर्च क लिए कबाब बेचते थे। वे तुमकुरु के शिरा तालुक के लक्केनहली गांव के रहने वाले थे। कहा जा रहा है कि उन पर कर्ज था। उसे कर्ज देने वाले लोग परेशान कर रहे थे। कर्ज देने वाले उसी बिल्डिंग में रहते थे जहां वे रहता था। वे उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। इन्हीं बातों की वजह से उसने परिवार के साथ मौत को गले लगाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को मिला पीड़ित दंपत्ति का वीडियो

पुलिस को फांसी लगाने से पहले पीड़ित परिवार का एक वीडियो मिला है। वीडियो में मरने से पहले पीड़ित दंपत्ति ने राज्य के गृह मंत्री परमेश्वर और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को सजा देने की गुहार लगाई है। इस घटना पर गृह मंत्री परमेश्वर ने शोक व्यक्त किया है और पूरे मामले में जांच करने की बात कही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें