National

बीजेपी जीती तो हैदराबाद का नाम बदलकर रखेगी भाग्यनगर, बोले हम हैदर को मिटा देंगे

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद का नाम बदलने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा।

हैदराबाद का नाम होगा भाग्यनगर

जानकारी के अनुसार जी किसन रेड्डी ने कहा अगर भाजपा की सरकार राज्य में आती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जाएगा। उन्होनें कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि हैदर कौन है? हमें हैदर के नाम की जरूरत है? हैदर कहां से आया ? हैदर किसकी जरूरत है? उन्होने  कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो हम हैदर को मिटा देंगे और इसका नाम बदलकर भाग्यनगर रख देंगे।

नाम बदलने के लिए लेंगे सलाह

उन्होंने कहा कि नाम बदलने के लिए भाजपा बुद्धिजीवियों की भी सलाह लेगी। भाग्यनगर का मतलब भाग्य का शहर होता है। चुनावी रैलियों के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हैदराबाद का नाम भाग्यनगर होना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें