Big NewsDehradun News

देहरादून में गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, लोगों में मची सनसनी

देहरादून के भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई है। व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास गला रेतकर व्यक्ति की हत्या

दून में निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान शंभू उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।

धारदार हथियार से गला रेता

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शंभू रंगाई पुताई का काम करता था।

रविवार को काम से लौटकर वो शाम पांच बजे घर आ गया था। जिसके बाद उसे एक फोन आया और वो घर से बाहर चला गया। इसके बाद जब पत्नी ने उसे फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। इसके बाद से शंभू का फोन भी ऑन नहीं हुआ और ना ही वो घर वापस लौटा।

आहार नली में दिख रहे थे रात में खाए चिकन चावल

सोमवार सुबह शंभू की पत्नी को कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद पत्नी मौके पर पहुंची तो उसके पति की लाश पड़ी हुई था। शंभू का गला कटा हुआ था। गला इतनी बेरहमी से काटा गया था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें