Big NewsUttarkashi News

सिल्क्यारा पहुंचे केंद्रीय मंत्री, सुरंग के मुहाने के पास बने मंदिर में की पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) भी सीएम धामी की तरह ही उत्तरकाशी में ढेरा डाले हुए हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने सिल्क्यारा पहुंचकर सुरंग के मुहाने के पास बने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

36 मीटर तक हुई वर्टीकल ड्रिलिंग

बता दें ऑगर मशीन की विफलता के बाद सुरंग में फंसे हुए 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सुरंग के ऊपर से वर्टीकल ड्रिलिंग की जा रही है। रविवार से वर्टीकल ड्रिलिंग शुरू कर दी गई थी। सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी है। अभी तक 36 मीटर तक ड्रिलिंग कर ली गई है।

सुरंग के अंदर की जाएगी मैन्युअल ड्रिलिंग

रेस्क्यू अभियान में जुटे माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘ऑगर मशीन का सारा मलबा हटा दिया गया है। मैन्युअल ड्रिलिंग संभवत 3 घंटे बाद शुरू होगी। हमें नौ मीटर हाथ से सुरंग बनाने का काम करना है। यह काम जमीन के व्यवहार पर निर्भर करता है। जल्दी भी हो सकता है और थोड़ा लंबा भी हो सकता है। हमें विश्वास है कि हम इससे पार पा सकते हैं।’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें