National

26/11 के बहादुर जवान व पुलिसकर्मी, किसी ने आतंकी को पकड़ा तो कोई लोगों की जान बचाते हुआ शहीद

26 नवंबर को मुंबई के आतंकी हमले के 15 साल पूर हो गए हैं। आतंकवादियों ने ताज और ट्राइडेंट होटल के साथ ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। मगर देश के बहादुर जवानो और पुलिसकर्मियों ने आतंक के दहशतगर्दों का डटकर सामना किया और कई बेगुनाहों की जान बचाई थी। हालांकि, पांच बहादुरों को इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी। आइये जानते हैं उन शहीदों के बारे में।

हेमंत करकरे

हेमंत करकरे आतंकी निरोधी दस्ता यानी मुंबई एटीएस के प्रमुख थे। वह रात के समय खाना खा रहे थे, तभी उन्हें क्राइम ब्रांच से शहर में आतंकी हमला होने का फोन आया। वह अपने घर से निकले और एसीपी अशोक काम्टे, इंस्पेक्टर विजय सालकर के साथ मोर्चा संभाला। कामा अस्पताल के बाहर मुठभेड़ में आतंकी अजमल कसाब और इस्माइल खान ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और वह शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानिक किया गया।

अशोक काम्टे

अशोक काम्टे मुंबई पुलिस में एसीपी के पद पर तैनात थे। आतंकी हमले के समय वह एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की टीम का हिस्सा थे। कामा अस्पताल के बाहर मुठभेड़ में आतंकी इस्माइल खान ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें से एक गोली उनके सिर पर लगी। घायल होने के बावजूद उन्होनें कई दुश्मनों को मार गिराया।

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन

आतंकी हमलों के दौरान मिशन ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो का नृतृत्व मेजर संदीप उन्नीकृष्णन कर रहे थे। वह 51 एनएसएजी के कमांडर थे। मोजर जब ताज महल पैलेस और टावर्स होटल के अंदर छिपे हुए आतंकियों से लड़ रहे थे, तभी एक आंतकी ने उनपर पीछे से वार किया जिससे वह घटनास्थल पर ही शहीद हो गए।

विजय सालकर

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सालस्कर का नाम एक समय मुंबई अंडरवर्ल्ड के लिए खौफ का दूसरा नाम हुआ करता था। उनकी पहचान एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर हुई थी। जब मुंबई में हमला हुआ, उस वक्त विजय सालकर भी एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की टीम का हिस्सा थे। कामा अस्पताल के बाहर मुठभेड़ में आतंकियों की गोली से वह शहीद हो गए । मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

तुकाराम ओंबले

मुंबई पुलिस के इस एएसआई के हौसले की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। तुकाराम ने न केवल बिना हथियार के आतंकी अजमल कसाब का सामना किया, बल्कि आखिर में उसे पकड़ने में कामयाब रहे। इस दौरान कसाब ने उनपर गोलियं चलाईं जिससे वह शहीद हो गए। मरणोपरांच उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

इन पांच बहादुर पुलिसकर्मियों और जवानों के अलावा हवलदार गजेंद्र सिंह, नागप्पा आर.महाले, किशोर के. शिंदे, संजय गोविलकर, सुनिल कुमार यादव और कई दूसरे लोगों ने भी बहादुरी की मिसाल पेश की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें