Uttarkashi NewsHighlight

वर्टीकल ड्रिलिंग की तैयारी तेज, ऊपर भिजवाई जा रही मशीन

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 13 दिनों से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 14वां दिन है। श्रमिकों को सुरंग से निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है। सुरंग के अंदर ऑगर मशीन से काम चल रहा था वो रुक गई है।

ऑगर मशीन हुई क्षतिगस्त

सुरंग के अंदर टूटी मशीन की ब्लेड को काटकर बाहर निकालने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है इसमें कल तक का समय लगेगा। इसके बाद टनल में मशीन के बजाय केवल मैन्युअल काम ही होगा। जिसमें 24 घंटे तक का समय लगेगा। माना जा रहा है की मजदूरों को अभी कुछ समय और सुरंग के अंदर ही इंतजार करना होगा।

वर्टीकल ड्रिलिंग के लिए भिजवाई जा रही मशीन

अब रेस्क्यू के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी की जा रही है। सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीनें चढ़ना शुरू हो गई है। ऑगर मशीन में बरमे के ब्लेडों को काटकर निकालने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। जिसके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें