Big NewsUttarakhand

खेल नियमावली में होगा बदलाव, कुछ और खेल भी होंगे शामिल

प्रदेश की खेल नियमावली में संशोधन होने जा रहा है। खेल नियमावली में कुछ अन्य खेलों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। जिस से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का नौकरी मिलने के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।

उत्तराखंड की खेल नियमावली में होगा बदलाव

प्रदेश की खेल नियमावली में बदलाव होने जा रहा है। इसमें कुछ और खेलों को शामिल किया जा सकता है। खेल निदेशक एवं अपर सचिव जितेंद्र सोनकर का कहना है कि खिलाड़ियों के हित में ये कदम उठाया जा रहा है। बता दें कि नई खेल नीति में कुछ खेलों को शामिल नहीं किया गया था। जिन्हें अब शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने पर मिलेगी सीधे नौकरी

आपको बता दें कि खेल नियमावली में सरकार ने बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सीधे नौकरी की व्यवस्था की है। इस नीति के तहत खिलाड़ियों को छह विभागों में 2000 से लेकर 5400 ग्रेड वेतनमान तक की नौकरी की दी जाएगी।

कुछ खेलों को नहीं किया गया था शामिल

बता दें कि हाल ही में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में कुछ खेल ऐसे थे जिनमें खिलाड़ी पदक लेकर आए हैं लेकिन वो खेल नीति के तहत 32 खेलों की इस सूची में शामिल नहीं हैं। गोवा में हुए नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों ने जिमनास्ट में कांस्य, योगा में रजत, सेपक टकराव में कांस्य, पेचक सिलाट में एक स्वर्ण समेत तीन कांस्य पदक जीते हैं।

लेकिन ये सभी खेल, खेल नीति में शामिल नहीं हैं। जिस कारण पदक जीतने के बाद भी खिलाड़ी पुरस्कार और नौकरी से वंचित रह जाएंगे। जिसके देखते हुए खेल नियमावली में बदलाव का फैसला लिया गया है। जिसके बाद इन खेलों को शामिल किया जा सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें