Uttarkashi NewsBig News

ऑगर मशीन को हुआ भारी नुकसान, श्रमिकों तक पहुंचने में लग सकते हैं दो से तीन दिन

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर रुक गया है। सुरंग के अंदर ऑगर मशीन को भारी नुकसान हुआ है। अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अभी दो से तीन दिन ओर लग सकते हैं।

श्रमिकों तक पहुंचने में लग सकता है समय

सुरंग के अंदर टूटी मशीन की ब्लेड को काटकर बाहर निकालने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है इसमें कल तक का समय लगेगा। इसके बाद टनल में मशीन के बजाय केवल मैन्युअल काम ही होगा। जिसमें 24 घंटे तक का समय लगने का अनुमान है। माना जा रहा है की अगले दो से तीन दिन तक मजदूरों को सुरंग के अंदर ही इंतजार करना होगा।

ऑगर मशीन से नहीं किया जाएगा काम : अर्नोल्ड डिक्स

सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, ‘इसके कई तरीके हैं। यह सिर्फ एक ही रास्ता नहीं है। फिलहाल सब कुछ ठीक है।’

अर्नोल्ड डिक्स ने कहा ‘अब आप ऑगरिंग नहीं देख पाएंगे। ऑगर खत्म हो गया है। बरमा (मशीन) टूट गया है। बरमा से अब कोई काम नहीं होगा। बरमा से अब और ड्रिलिंग नहीं होगी। कोई नया बरमा नहीं होगा। ‘

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें