Haridwar NewsBig News

शरारती तत्वों ने चिकित्सक की कार में डाला ज्वलनशील पदार्थ, आग लगने से वाहन जलकर खाक

हरिद्वार में थाना पिरान कलियर के धनोरी में सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार स्थानीय चिकित्सक की बताई जा रही है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।

चिकित्सक की कार में डाला ज्वलनशील पदार्थ

घटना रात 12 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ज्वलनशील पदार्थ कार में डाल दिया। जिस वजह से ये हादसा हुआ। आग लगने के बाद कार में जोरदार धमका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी।

वाहन जलकर पूरी तरह खाक

सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक कार पूरी पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बादमाशों की तलाश में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें