Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

27 नवंबर को बंद होंगे लाटू देवता मंदिर के कपाट, मंदिर समिति ने की तैयारियां शुरू

चार धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। नंदा देवी राजजात के पड़ाव वांण स्थित नंदा के धर्म भाई भगवान लाटू देवता के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 27 नवम्बर को बंद किए जाएंगे। इसके लिए मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।

27 नवंबर को बंद होंगे लाटू देवता मंदिर के कपाट

मंदिर समिति की ओर से कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लाटू मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पूर्व क्षेपस हीरा सिंह पहाड़ी ने बताया है कि कार्तिक पूर्णिमा शुक्ल पक्ष के मौके पर यानी 27 नवंबर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर विशेष पूजा अर्चना के बाद छह महीने के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

एक दिवसीय मेले का आयोजन

महिलाओं की ओर से नंदा देवी के झोड़ा चांचरी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर यहां पर एक दिवसीय मेला भी लगेगा और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी रखा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें