Big NewsNainital News

जिम कार्बेट की इस रेंज में सफारी पर लगी रोक, बाघ के हमले बढ़ने के कारण लिया फैसला

कॉर्बेट नेशनल पार्क की ढिकाला जोन लगातार बाघ के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 12 दिनों में ही बाघ ने दो लोगों को अपना शिकार बना लिया है। जिसके बाद से सीटीआर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीटीआर प्रशासन ने अब ढिकाला जोन में सफारी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिम कार्बेट की ढिकाला रेंज में सफारी पर लगी रोक

कॉर्बेट नेशनल पार्क पूरी दुनिया में मशहूर है। बाघों का और अन्य जानवरों का दीदार करने के लिए लोग यहां देश-दुनियां के कोने-कोने से आते हैं। जिम कार्बेट सफारी के लिए लोग पहले से बुकिंग कराते हैं। लेकिन अब पार्क प्रशासन ने जिम कार्बेट की ढिकाला रेंज सफारी पर रोक लगा दी है।

बाघों के बढ़ते हमले के चलते लिया गया फैसला

बता दें कि जिम कार्बेट की ढिकाला रेंज में बाघों के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दो हफ्तों में ही बाघ ने दो लोगों को अपना निवाला बना लिया है। जिसके बाद से कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सीटीआर को बाघों के हमले के बीच पर्यटकों की सुरक्षा सताने लगी है। जिसके चलते ढिकाला के ग्रासलैंड क्षेत्र में सफारी पर रोक लगा दी गई है।

दो हफ्तों में दो की मौत से लोग परेशान

बता दें कि पिछले दो हफ्तों में बाघ ने दो लोगों को मार दिया है। जिसके चलते लोगों में डर का माहौल है। 12 नवंबर को और 23 नवंबर को बाघ ने दो श्रमिकों को अपना निवाला बनाया है। इस से पहले भी बाघ ने एक वन कर्मी की मार डाला था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें