
ड्रग्स बेहद खतरनाक है और अगर इसकी लत लग जाए तो ये किस हद तक जा सकता है इसका ताजा उदाहरण मुंबई से सामने आया है। यहां पति – पत्नी द्वारा ड्रग्स के लिए पैसा न होने पर अपने ही बच्चे को बेचकर ड्रग्स खरीदी गई है। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई की है और 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
नशे की लत के आदी है दंपत्ति
जानकारी के अनुसार, मुंबई के अंधेरी इलाके में एक दंपत्ति द्वारा नशे की लत के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने ही दो बच्चों को बेचने देने की घटना सामने आई है। जैसे ही इसकी जानकारी लड़के के परिवार वालों को हुई तो पूरा मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपत्ति और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी दंपत्ति ने लड़को को 60 हजार रूपये और एक महिने की बच्ची को 14 हजार रूपये में बेच दिया।
ऐसे की प्लानिंग
नशे के लिए बच्चों को बेचने के मामले में पुलिस ने शब्बीर खान, उसकी पत्नी सानिया, उषा राठौड़ और शकील मकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि शब्बीर और सानिया नशे के आदी थे, वह नशे के बिना नहीं रह पाते थे। उसी समय आरोपी महिला राठोड़ उसके संपर्क में आई, उसने खान दंपत्ति को अपना पहला बेटा बेचने के लिए तैयार किया और दो साल का बेटा हुसैन और एक महिने 22 दिन की बेटी को बेच दिया। जिस व्यक्ति को बेचा उसकी पहचान की जानी बाकी है।
आरोपी की बहन ने की शिकायत
जानकारी सामने आई है कि जब आरोपी शब्बीर की बहन रूबीना खान को इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गई। उसने अपने भाई पर गुस्सा किया और तुरंत डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। महिला ने भाई-भाभी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।