Haridwar NewsBig News

पुलिसकर्मी की बाइक से हुई बाइक सवार की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

लक्सर के बुक्कनपुर गांव में गुरुवार देर शाम दो बाइको की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत करवाया।

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत

बताया जा रहा है मृतक युवक की जिस बाइक से टक्कर हुई थी वो बाइक एक पुलिसकर्मी की है जो पथरी थाने में तैनात है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त था। जैसे ही पुलिस कर्मी ने युवक की बाइक को टक्कर मारी युवक बाइक से नीचे गिर गया और उसके ऊपर टैक्टर चढ़ गया ।

आरोपी का कराया जाएगा मेडिकल

मौके पर पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह का कहना है कि आरोपी जो भी हो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से जो भी तहरीर आएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें