Big NewsUdham Singh Nagar News

रूद्रपुर में शादी के घर में पसरा मातम, एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत

उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर में शादी के घर की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। यहां रॉयल रेजीडेंसी से अयोध्या जा रही बारात को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रूद्रपुर में शादी के घर में पसरा मातम

रूद्रपुर के रॉयल रेजीडेंसी से एक बारात अयोध्या जा रही थी। रास्ते में एक कैटंर ने बारात की कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शादी के घर में मातम पसर गया। एक साथ चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पिता और दो पुत्रों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के रॉयल रेजीडेंसी निवासी 62 वर्षीय रामदास मौर्य के करीबी रिश्तेदार विजय कुमार के बेटे की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए रामदास गुरुवार की तड़के अपनी निजी कार से अपने दो बेटों और अन्य रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे।

तभी इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें रामदास मौर्य उनके दो बेटों 25 वर्षीय बेटे सोनू मौर्य, 18 वर्षीय बेटे अंकुर मौर्य और 35 वर्षीय लेखराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मातम में बदल गई खुशियां

बारात की गाड़ी के अक्सीडेंट की खबर जैसे ही अपनों को मिली तो परिवार में कोहराम छा गया। एक साथ परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी में शरीक होने आए सभी रिश्तेदार शाम को घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक रामदास मौर्य की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें